फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: क्रिसमस की तैयारियां शुरू, सज गए बाजार

Tue, 23 Dec 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर के मेथोडिस्ट चर्च को झालरों से परिसर को सजाता युवक।
विज्ञापन
बाराबंकी। क्रिसमस-डे जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज की ड्रेस, रंग-बिरंगी लाइटें और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी शुरू हो चुकी हैं। खासतौर पर बच्चों में खासा उत्साह दिख रहा है। चर्च में रंग-रोगन के बाद अब झालरें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

बाजार में सेंटा क्लॉज के मुखौटे और नकली दाढ़ी बच्चों की पहली पसंद बने हुए हैं। क्रिसमस थीम वाली कैप, जैकेट और क्रॉस लॉकेट का क्रेज नजर आ रहा है। दुकानों पर सेंटा क्लॉज के रेड-व्हाइट सूट, एंजल फ्रॉक, क्रिसमस ट्री, स्टार, माला, घंटियां, लाइटिंग लोगों को खास लुभा रही हैं। बेकरी की दुकान पर लोग केक, पेस्टी की बुकिंग भी करा रहे हैं। चॉकलेट, केक और क्रिसमस स्पेशल केक की मांग बढ़ रही है। दुकानदार रवि कपूर का कहना है कि बच्चे मनपंसद सजावटी सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें