फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रकों में भिड़ंत, बहराइच हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
बहराइच हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : बहराइच हाईवे पर लगा जाम।
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। मसाैली थाना क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर नेवला करसंडा गांव के पास बृहस्पतिवार रात दो बजे तेज रफ्तार दो ट्रकों में भिड़त हो गई। इससे आलू लदा ट्रक पलट गया और कई टन आलू की बोरियां हाईवे पर फैल गईं। हादसे से दो घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। दूसरे ट्रक के चालक को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाराबंकी की ओर से आलू लादकर ट्रक नेपाल जा रहा था। वहीं, बहराइच की ओर से एक खाली ट्रक बाराबंकी की ओर आ रहा थ। नेवला करसंडा के निकट दोनों ट्रकों में टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक तरफ की लेन से यातायात शुरू करवाया। इस दौरान मसौली चौराहे से लेकर शहाबपुर तक करीब पांच किमी तक दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। हाईवे पर यातायात सामान्य होने में करीब छह घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें