फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 14 Nov 2017 11:53 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहावपुर से सोमवार की देर रात बाइक से घर लौट एक युवक को एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही   मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस का कहना है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। 
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा बांसा निवासी अब्दुल कादिर (28) पुत्र अब्दुल हाई गमछे में गांठ लगवाने का काम करता था। सोमवार को शहावपुर से गमछा छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। गोंडा-बहराइच मार्ग पर करसंडा के पास रात करीब दस बजे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि ट्रक व चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें