सतरिख। मंजीठा गांव निवासी अंकित सिंह ने ट्रक चालक और कंडक्टर पर लोहे की रॉड से पीटने करने का आरोप लगाया है। बताया कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे वह मंजीठा गांव स्थित अपने घर से चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहा ट्रक अचानक उसके सामने आ गया। बचने के लिए उसने खेत में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
ट्रक चालक धान मिल के पास जाकर रुका तो अंकित ने चालक रामनरेश को गांव की सड़क पर धीमी गति से ट्रक चलाने की सलाह दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर चालक रामनरेश और कंडक्टर प्रवेश कुमार ने गाली-गलौज करते हुए ट्रक में रखी लोहे की रॉड से उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके सिर, हाथ और पीठ में चोटें आईं। सीओ सदर संगम कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी।