फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सऊदी अरब से फोन पर दिया तीन तलाक, सात पर केस

Fri, 23 Jun 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सऊदी अरब में बैठे पति ने पत्नी को मोबाइल पर कॉल करके तीन तलाक दे दिया। विवाहिता की तहरीर पर जैदपुर थाने में पति समेत सात ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना और मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



जैदपुर की नगमा ने एसपी दिनेश कुमार सिंह को तहरीर देकर बताया कि दिसंबर 2021 में उसका निकाह थाना क्षेत्र के ही पनिहल गांव निवासी मो. सगीर उर्फ मारुति के साथ हुआ था। इसके बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। बीती 28 सितंबर को पति सगीर सऊदी अरब चला गया। इसके बाद ससुरालीजनों की प्रताड़ना बढ़ गई। इससे परेशान विवाहिता 28 अक्टूबर को अपने भाई गुफरान के साथ मायके चली आई।


आरोप है कि सऊदी अरब में बैठे पति सगीर ने मायके में रह रही नगमा के मोबाइल पर कॉल करके तीन तलाक दे दिया। एसपी के निर्देश पर जैदपुर थाने में पति सगीर, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व ननद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ जैदपुर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें