फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से गिरे पेड़ और टूटे खंभे

Mon, 24 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पेड़-खंभे टूटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी-पानी ने भले ही गर्मी से राहत दे दी हो लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ने पूरी रात छकाया। जिससे लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। पूरे शहर की बत्ती साढ़े तीन घंटे गायब रही।
विज्ञापन


आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए तो करीब 12 विद्युत पोल उखड़ गए जिससे विद्युत तार टूटकर मार्ग में बिखर गए। टूटे तारों को सोमवार शाम तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका था। इस आंधी से पॉवर कॉर्पोरेशन को करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।  
 
रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे के आस-पास तेज हवाओं के साथ आई आंधी व मामूली बारिश (हल्की बूंदाबांदी) से पेड़ गिरने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों कई स्थानों पर पोल टूट गए और विद्युत आपूर्ति ब्रेक डाउन में आ गई।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में साढ़े तीन बजे बत्ती के गुल हो जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मसौली क्षेत्र में मुजापुर के निकट यूकेलिप्टिस का पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट कर गिर गए और एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया।

जिससे मसौली, मुजापुर, निकोलिया, सआदतगंज, इस्लाममऊ, अनूपगंज, भगदापुरवा, बुद्धीपुरवा, लोनिया चंदा, देवकलिया समेत 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई जिससे करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित है।

सुढ़ियामऊ में एक पोल गिर गया। हैदरगढ़ क्षेत्र में आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति ब्रेक डाउन में आ गई जिससे करीब 15 घंटे विद्युत आपर्ति ठप रही। फतेहपुर क्षेत्र में आंधी से 12 पोल गिर गए जिससे विद्युत तार नीचे गिर पड़े। अधिशासी अभियंता नजम अहमद का कहना है कि करीब 72 घंटे बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकेगी। रामनगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

अवर अभियंता अवधेश कुमार ने कहा कि मैं कहीं गया नही, बिजली गुल रही लेकिन कोई जानकारी नहीं है। रामसनेहीघाट क्षेत्र में तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे कोटवा सड़क, भीखनपुर, इचौली टाउन जैदपुर व रानीमऊ फीडर से जुड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 15 घंटे बाधित रही। सोमवार शाम तक पोल को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।       

आंधी से धराशायी हुए छह पेड़     
आंधी से फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत बेलहरा में एक पुराना बकेना का पेड़ गिर गया। जिसे सुबह दस बजे हटाया जा सका। मसौली क्षेत्र में यूकेलिप्टिस के तीन पेड़ गिर गए जिससे विद्युत  पोल क्षतिग्रस्त हो गए। रामनगर क्षेत्र में बुढ़वल गांव में नीम का एक पेड़ गिर गया। शहर क्षेत्र में स्टेडियम गेट के पास पेड़ गिर गया जिससे सुबह नौ बजे तक आवागमन बाधित रहा।

आंधी के कारण जिले में पेड़, विद्युत तार व पोल टूटने से करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। जहां तार टूटे हैं वहां कर्मचारी भेजकर दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। कुछ स्थानों पर विद्युत लाइन दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। -आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें