फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कटान के दौरान मजदूर पर गिरा पेड़, मौत

Fri, 07 Apr 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में कटान के दौरान मजदूर पर पेड़ गिर गया। दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के वीरापुर गांव निवासी सोनू (30) मजदूरी करता था। शुक्रवार को सोनू न्यामतगंज गांव के पास एक ठेकेदार की देखरेख में यूकेलिप्टस के पेड़ काट रहा था। इस दौरान एक पेड़ उस पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी टिकैतनगर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को उसके गांव वीरापुर पहुंचा दिया। सोनू की पहली पत्नी से चार वर्ष का बेटा है। पहली पत्नी की मौत के बाद एक वर्ष पहले ही सोनू ने दूसरी शादी की थी। उधर, सूचना पाकर पुलिस उसके घर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें