फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बीएसएनएल कर्मी व पत्नी ने ठगे 25 लाख

Fri, 07 Apr 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ में फ्लैट का बैनामा करवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में बीएसएनएल कर्मी व उसकी पत्नी के खिलाफ ठगी व अमानत में खयानत का मुकदमा बृहस्पतिवार देर शाम शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में केडी सिंह बाबू मार्ग पर आयकर कार्यालय के पास रहने वाले जुबेर अहमद ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि असदनगर दशहराबाग निवासी मो. कैश लखनऊ के मटियारी के पास फ्लैट बनवा रहे थे। जुबेर ने फ्लैट देखने के बाद खरीदने के लिए हामी भर दी। मो. कैश की पत्नी गुलजार बानो के सामने सौदा 32 लाख रुपये में तय हो गया। जुबेर ने बताया कि फ्लैट के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये बैंक के माध्यम से व 20 लाख रुपये नकद दिए। एक माह के अंदर फ्लैट का बैनामा कराने का वादा किया गया। अवधि पूरी होने के बाद भी बैनामा नहीं किया। जुबेर के अनुसार, बाद में उन्हें पता चला कि जो फ्लैट उन्हें दिया जाना था वह पहले ही किसी दूसरे को बेचा जा चुका है। रकम वापस मांगने पर 25 लाख का चेक दिया। कहा गया कि पैसा लौटाने के बाद चेक वापस ले लिया जाएगा। जुबेर ने बताया कि मो. कैश टेलीफोन विभाग (बीएसएनएल) में नौकरी करता है। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें