बाराबंकी। एसपी आकाश तोमर ने बुधवार को चार थानों में फेरबदल किए हैं। दो थाना प्रभारियों को हटाया गया है जबकि दो को इधर से उधर किया गया है।
एसओ सफदरगंज रहे विवेक कुमार सिंह को हटाने हुए उन्हें प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है। वहीं शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी रहे इंस्पेक्टर संदीप कुमार राय सफदरगंज प्रभारी बने हैं।
सतरिख थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार प्रभारी निरीक्षक सुबेहा व सुबेहा में रहे प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना सतरिख बनाया गया है। वहीं मसौली थाना प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है जबकि यहां एसओ रहे एसआई संतोष सिंह को एसएसआई सफदरगंज थाना बनाया गया है।
इसी तरह एसआई दर्शन यादव को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, प्रकाशचंद्र शर्मा को एसएसआई थाना असंद्रा, मदनपाल को एसएसआई थाना सतरिख, उदयराज निषाद एसएसआई थाना टिकैतनगर व अरुण कुमार सरोज एसएसआई थाना दरियाबाद बनाए गए हैं।