फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से नदारद 209 कार्मिकों पर एफआईआर

विज्ञापन
बाराबंकी। जीजीआईसी में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करते चुनावकर्मी व पीठासीन अधिका? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडीटोरियम में 3600 के सापेक्ष 3391 मतदान कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अनुपस्थित रहे 209 कार्मिकों पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में इस बार दोहरी चुनौती है। एक स्वास्थ्य व दूसरा चुनाव दोनों महत्वपूर्ण है। ऐसे में कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण मतदान कराने में मतदान कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

डीएम ने 45 वर्ष से अधिक आयु के कार्मिकों से कोविड-19 वैक्सीन जल्दी लगवाने की अपील की। उसके बाद सहायक जिला प्रशिक्षण अधिकारी आशीष पाठक ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को उनके कर्तव्यों के साथ चुनाव कराने की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शुक्रवार को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 901 से 1350 तक 1800 कार्मिक में 108 कार्मिक तथा दूसरी पाली पार्टी संख्या 1351 से 1800 कार्मिक में 101 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
दोनों पालियों में प्रशिक्षण से गायब 209 कार्मिक को लेकर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। इस पर उन्होंने अनुपस्थित कार्मिकों की सूची संबंधित विभागों को देकर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। ऑडीटोरियम में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कार्मिकों को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतपेटिका को खोलने व सील करने का प्रशिक्षण 36 मास्टर ट्रेनरों ने दिया। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, पीडी भोलानाथ कनौजिया, डीडीओ अजय कुमार पाण्डेय व गरिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें