फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेट पेपर के बंडल में अंकित करें वार्ड क्रमांक ताकि न हो गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव के रिक्त पदों पर होने वाले मतदान से पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट और मतदान कार्मिकों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया और सभी कर्मचारियों को उनके कार्यों के संबंध में अवगत कराया गया। शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में 60 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 189 पोलिंग पार्टियों के मतदान कार्मिक शामिल हुए।
विज्ञापन

चुनाव से जुड़ेे सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक आशीष पाठक ने बताया कि पिछले चुनाव में बैलेट पेपर में प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से चुनाव चिन्हों में गड़बड़ी की शिकायतें आईं थी लेकिन इस बार के उप चुनाव में ऐसी स्थिति न होने पाए इसके लिए पोलिंग पार्टियां बैलेट पेपरों का मिलान प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार कर लेंगे। उन्होंने बताया कि चूंकि इस बार एक ही पदों पर सबसे अधिक चुनाव होना है। ऐसे में मतदाताओं की संख्या भी अधिक होगी।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के तीन से चार वार्ड हो सकते हैं। ऐसे में यह ध्यान दिए जाने की जरुरत हैं कि पीठासीन अधिकारी वार्डों के बंडल में क्रमांक जरूर डालेंगे ताकि मतगणना में यह सुनिश्चित हो सके कि वह बंडल किस वार्ड का है। इसी तरह प्रशिक्षक आशीष पाठक ने उप चुनाव को लेकर कई अहम बातें पोलिंग पार्टियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बताईं। इस मौके पर जिला प्रशासन के कई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

12 जून को डाले जाएंगे वोट
आगामी 12 जून को 172 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। दस प्रतिशत अतिरिक्त समेत 189 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक पार्टी में चार कर्मचारियों को शामिल किया गया है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें