बाराबंकी। आगामी एक जुलाई से रेलवे स्टेशन पर आने वाली 12 से अधिक ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा रहा है। रेलवे द्वारा इसका आदेश जारी कर नई समय सारिणी स्टेशन पर लगाई गई है। जिन ट्रेनों के समय में बदलाव हो रहा है उनमें तीन मेमू और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें है।
शहर के रेलवे स्टेशन विनय कुमार शुक्ला ने बताया कि बरेली से बनारस तक ख्लने वाली जनता एक्सप्रेस का नया समय रात 12.57 बजे, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का रात 2.45 बजे, देहरादून गोरखपुर एक्सप्रेस रात 3 बजकर आठ मिनट, काठगोदाम एक्सप्रेस सुबह 7.42 बजे, सियाल्दाह जम्मूतवी एक्सप्रेस 11.18 बजे दिन में, किसान एक्सप्रेस दिन में एक बजकर सात मिनट, धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस दिन में 2.18 बजे, कानपुर इंटरसिटी दिन में 3.24 बजे, कानपुर से बाराबंकी तक चलने वाली दोपहर की मेमू 1.35, शाम की मेमू 4.15 बजे, रात में चलने वाली मेमू ट्रेन 8.16 बजे, देहरादून मुज्जफरपुर एक्सप्रेस 3.8 बजे दिन, लखनऊ - अयोध्या पैसेंजर सुबह 5.15 बजे समेत आदि ट्रेनों के समय में बदलाव करते हुए नई समय सारिणी एक जुलाई से शुरू होगी।