फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 15 से होगा पीपा पुल पर आवागमन

Sun, 12 Apr 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बहराइच-गाेंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर क्षेत्र में स्थित संजय सेतु की मरम्मत का कार्य तेज हो गया है। वहीं इसी के बगल पीपा पुल का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया। 15 अप्रैल से पीपा पुल पर आवागमन शुरू होगा।
विज्ञापन

संजय सेतु में कुल 31 कोठियां हैं। इनमें से 10 कोठियों की बेयरिंग बदलकर नई बेयरिंग लगाई जा चुकी है। पानी में पड़ने वाली कोठियों की बेयरिंग पुल पर आवागमन बंद होने के बाद बदली जाएगी। पुल के निकट हुई दरारों की मरम्मत की गई है। कार्य की निगरानी कर रहे पर्यवेक्षक ऋषभ सिंह ने बताया कि बुधवार तक अस्थायी पीपा पुल का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद संजय सेतु पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
सभी कोठियों पर जोड़ों की दरारों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। पुल की छत के सभी जोड़ों को काटकर लोहे के नए जाल लगाकर ढलाई की जाएगी। वहीं अस्थायी पीपा पुल पर आवागमन के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को श्रमिक मुंडेर लगाने का काम कर रहे थे। राजमार्ग से पीपा पुल तक एक मार्ग बनाया गया है। इसी प्रकार पूरब दिशा में भी श्रमिक मार्ग बना रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें