फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर लगा जाम

Sat, 21 Nov 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
हैदरगढ़। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार को पूरे दिन जाम कराहता रहा। इसमें चार पहिया और दोपहिया वाहन फंसे रहे, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाई हुई। सहालग शुरू होने और साप्ताहिक बाजार के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया था।
विज्ञापन



लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे तथा बांदा बहराइच स्टेट हाईवे कस्बा हैदरगढ़ से होकर निकलते हैं। फोरलेन निर्माण के बाद भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिली है। मुख्य चौराहे से नहर कॉलोनी तक दो किमी यात्रा पूरी करने में आधा से एक घंटा लगा। मुख्य चौराहे पर पटरी दुकानदारों के कब्जे और सड़क पर खड़े खरीदारों के वाहनों से आवागमन बाधित हुआ।

पुलिस व प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में विफल दिखा। सीओ समीर सिंह ने बताया कि पुलिस मुस्तैद थी लेकिन अचानक दबाव बढ़ने से यातायात कुछ देर रुका, जिसे तत्काल बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें