परिक्रमा
सुबह 07:00 बजे। देवउठनी एकादशी तिथि की बासी चौक से बाबा जगजीवन दास के मंदिर तक क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा लेटकर परिक्रमा की जाएगी।
वेद अध्ययन
सुबह 09:00 बजे। सआदतगंज स्थित श्री पंचमुखी हनुमत दांडी आश्रम मलौली में भगवान शिव का रुद्राभिषेक व वेद अध्ययन का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेला
सुबह 10:00 बजे। आईटीआई बाराबंकी में युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला लगेगा। मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विशेष अभियान
सुबह 10:00 बजे। जिले के सभी 2744 बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण काे लेकर विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा।
महिला खो-खो प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में महिला खो-खो और वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया होगी।
समाधान दिवस
सुबह 10:00 बजे। हैदरगढ़ तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
किसान गोष्ठी
सुबह 11:00 बजे। हैदरगढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें गन्ने की बोआई संबंधी जानकारी किसानों को दी जाएगी।
श्रीमद्भागवत कथा
दोपहर 02:00 बजे। निंदूरा के ताला गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रवाचक ललित मोहन पाठक श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे।
शाम 6:00 बजे। हैदरगढ़ खेरवा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। प्रवाचक पं. गोविंद शास्त्री कथा सुनाएंगे।
श्रीराम कथा
दोपहर 02:00 बजे। कोठी के बीरापुर स्थित रत्नेश्वर महोत्सव के अवसर रुद्रमहायज्ञ के साथ ही श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।