फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे जाम में जूझते लोग

विज्ञापन
मालगाड़ी निकलने के दौरान लगा जाम। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के देवा रोड स्थित एफसीआई रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम जाम लगने से वाहन चालक करीब डेढ़ घंटे तक परेशान हुए। गोदाम से लोड होकर मालगाड़ी निकलने के दौरान यह स्थिति बनी। जाम मेें फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

एक मालगाड़ी सोमवार शाम साढ़े तीन बजे देवा रोड पर स्थित ट्रैक के किनारे एफसीआई गोदाम से माल लोडकर रवाना हुई थी। इस दौरान देवा रोड का फाटक बंद कर दिया गया। उधर, मालगाड़ी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही थी। गाड़ी के निकलने के इंतजार में करीब डेढ़ घंटे का वक्त लग गया। इससे देवा रोड पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। लंबे इंतजार के बाद लोग किसी तरह वहां से निकल सके। हालांकि सूचना पर पुलिस कर्मी भी पहुंचे लेकिन क्रॉसिंग न खुलने तक वे भी कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें