बाराबंकी। लोनीकटरा क्षेत्र में सोमवार को छंदरौली-मंझूपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कबूलपुर मोड़ के पास सामने से मिट्टी लाद कर आए डंपर से बचने की कोशिश में दोनों बाइक टकराई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार मोधू का पुरवा निवासी जयराम, उनकी पत्नी दया और दूसरी बाइक पर सवार रायबरेली के शिवगढ़ निवासी अजय रावत, रामहर्ष व पवन घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अजय की हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहे जयराम व अजय हेलमेट नहीं लगाए थे।