फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के सामने से हटवाएं गए ठेले खोमचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्कूल के सामने लगने वाले जाम से निजात दिलाने को लेकर बुधवार को यातायात पुलिस ने ठेले व खोमचे हटवाए। वहीं तीन कॉलेजों के सामने लाउडस्पीकर से ऐलान कर दोबारा ठेले व खोमचे लगे मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। मंगलवार को कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक कर एएसपी ने इसकी जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी थी।
विज्ञापन

शहर में स्कूलों में छुट्टी के बाद सड़कों पर घंटों जाम के हालात रहते हैं। इसको लेकर अमर उजाला ने एक मुहिम छेड़ी। इसके साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर पुलिस व प्रशासन को आईना दिखाया। इसको लेकर मंगलवार को एसपी यातायात पूर्णेंदु सिंह ने कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर जाम से निजात दिलाने की रणनीति तैयार की।
इसमें जहां कॉलेजों को कुछ जिम्मेदारी सौंपी तो स्कूल के सामने लगने वाले ठेले-खोमचे व ई-रिक्शा को हटाने का जिम्मेदारी पुलिस को दी थी। बुधवार को इसका असर दिखा। यातायात के दरोगा संजीव कुमार ने जीआईसी और जीजीआईसी के सामने, छाया स्थित पायनियर स्कूल के आसपास ठेले व खोमचे वाले को हटवाकर अन्यत्र लगाने की अपील की। वहीं लाउडस्पीकर से दोबारा ठेले व खोमचे लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी का ऐलान भी किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से ठेले व खोमचे वाले दूसरा ठिकाना की तलाश में दिखे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें