फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं सुधर रही ट्रैफिक व्यवस्था,कागजों पर हो रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधर रही। इसके चलते लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस व प्रशासन भी इस पर गंभीरता से काम नहीं कर रहा है। करीब दो साल पहले शहर में ट्रैफिक सिग्नल व जेब्रा लाइन बनाने की कार्ययोजना बनी थी जो सिर्फ कागजों पर रही।
विज्ञापन

शहर की खराब यातायात व्यवस्था में बदलाव नहीं हो पा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक सभी प्रमुख चौराहों व बाजारों में लगने वाले जाम से आम लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। सबसे ज्यादा जाम नाका सतरिख चौराहे पर रहता है, जहां दोपहर के समय स्कूल से घर जाने वाले बच्चे भी घंटों फंसे रहते हैं। यही हाल देवा तिराहा व देवा मार्ग का है। इसके साथ ही पल्हरी चौराहा, हैदरगढ़ मार्ग आदि प्रमुख जगहों पर भी जाम हर समय देखा जा सकता है।
कचहरी व रजिस्ट्री कार्यालय के सामने अवैध तरीके से बाइक व कार खड़ी होने के चलते भी जाम की समस्या बनी रहती है। इसके साथ ही शहर में अंदर नेबलेट चौराहा, धनोखर चौराहा, घंटाघर, सट्टी बाजार आदि जगहों पर भी जाम लगता है। जाम से निजात दिलाने की जिम्मेदारी उठाने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी लापरवाह ही नजर आते हैं। कई बार शहर में जाम से निपटने के लिए योजना तो तैयार की गई।
विज्ञापन

यह भी प्रस्ताव बना कि मुख्य चौराहे पर जेब्रा लाइन व ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे लेकिन यह भी अमल में न लाने से समस्या का समाधान नहीं हो सका है। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम का कहना है कि शहर में प्रमुख जगहों पर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहती है। जाम से निपटने का हर संभव प्रयास पुलिस करती है। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि शहर को जाम से मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें