फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: यातायात जागरुकता माह शुरू, सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी

Sun, 02 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में ताबड़तोड़ सड़क हादसों के बीच नवंबर माह जागरूकता की बयार लेकर आया है। शनिवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ हुआ। एएसपी उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने यहां से हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली रवाना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए टैक्सी, ई-रिक्शा और अन्य सार्वजनिक वाहन चालकों को आमंत्रित किया गया था। एएसपी त्रिपाठी ने उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कहा, हर चालक अगर सजग रहेगा, तो सड़कें भी सुरक्षित रहेंगी और हादसे भी कम होंगे। सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर स्पीडोमीटर, नशा जांच मशीन, लाउडस्पीकर, बॉडी वॉर्न कैमरे सहित कई आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि ये उपकरण न केवल निगरानी बेहतर बनाएंगे, बल्कि सड़क सुरक्षा अभियानों में भी अहम भूमिका निभाएंगे। यातायात प्रभारी रामजतन यादव ने चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, गलत दिशा में न जाने और पार्किंग नियमों का पालन करने जैसे बुनियादी नियमों से अवगत कराया। सभी चालकों ने शपथ ली कि वे यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में सीओ सिटी संगम कुमार, होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह व प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें