फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सेंध काटकर चार घरों से चोरों ने 17 लाख का माल उड़ाया

Sun, 02 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज/जहांगीराबाद। लोनीकटरा व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चार घरों से चोर करीब 17 लाख रुपये की नकदी-जेवर बटोर ले गए। पुलिस ने घटनास्थलों पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


लोनीकटरा थाना क्षेत्र के सरैंया मजरे तेजवापुर गांव निवासी किसान बृजेश सिंह मकान के बाहरी कमरे में सपरिवार सो रहे थे। शनिवार सुबह उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह से खुलवाकर घर के अंदर गए तो कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा था। दीवार के ऊपरी हिस्से में सेंध कटी थी। बृजेश के अनुसार चोर नकदी के साथ 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ले गए। एसओ अभय कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, जहांगीराबाद क्षेत्र के बल्लपुरवा गांव निवासी सगे भाई महेंद्र व धर्मेन्द्र के अनुसार दोनों के मकान एक-दूसरे से सटे हैं। शनिवार सुबह दोनों के घर के पिछले कमरे की दीवार में सेंध कटी मिली। चोर बक्सा व अलमारी के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी व करीब चार लाख के सोने-चांदी के जेवर ले गए हैं। थानाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद शुक्ला ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

उधर, फैजुल्लागंज निवासी ताहिरा बानो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बाहर गई थी। घर पर ताला लगा था। रात में चोर गेट का ताला तोड़ घर से एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। वहीं जहांगीराबाद के पारा गांव निवासी बृजराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसकी भैंस चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें