बाराबंकी। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से दुर्गा महिला कल्याण सेवा समिति द्वारा शहर स्थित बैंक सभागार में रविवार को भोजपुरी लोकरंग गीत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान देवाशीष नृत्य अकादमी लखनऊ तथा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कलाकार नैतिक सिंह राजपूत, तनुजा ओली, अवंतिका शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गायिका अर्चना मिश्रा, सरोज श्रीवास्तव एवं पुष्पा द्विवेदी सहित अन्य लोकगायकों ने पारंपरिक लोकगीतों की मधुर प्रस्तुतियां पेश की।
कमलेश शुक्ला ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुसूचित आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत, भजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, जिला कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष गुरु चरण सिंह लोधी , डॉ. रामकुमारी मौर्या, दिव्यांगजन अधिकारी एजाजुल हक व समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)