फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 28 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को नाका चौराहा पर हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना दे रहे सराफा व्यापारियों ने सोमवार को हाईवे जामकर विरोध जताया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन में सराफा व्यापारियों के साथ व्यापार मंडल के कई संगठन के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर विरोध जताया है। व्यापारियोें ने प्रधानमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
विज्ञापन



सोमवार को घंटाघर से जुलूस की शक्ल में निकले सराफा व अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियोें ने नाका सतरिख के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। व्यापारी मांग कर रहे थे कि केंद्र सरकार द्वारा सराफा कारोबार पर लगाए गए एक प्रतिशत उत्पाद कर को वापस लिया जाए।

व्यापारियों ने पीएम मोदी व वित्तमंत्री अरूण जेटली के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने कहा कि स्वर्ण आभूषणोें पर लगाए गए उत्पाद कर को तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन


दो लाख तक की ज्वैलरी खरीद पर पैन कार्ड की उपलब्धता खत्म करना, सराफा व्यापारियों की सुरक्षा का इंतजाम व स्वर्ण आभूषण उद्योग को कुटीर उद्योग का रूप देने की मांग की है।

इस प्रदर्शन में आदर्शन व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद गाबा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहिताश दीक्षित, कंछल ग्रुप के जिला महामंत्री रविनन खंजाची, नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, ताज बाबा राईन, उसामा अंसारी, मनीष निगम, संजय निगम,चरनजीत सिंह, मनोज जायसवाल, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विनय श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, रईस अंसारी, अनिल रस्तोगी आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें