फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 21 घायल

Fri, 20 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
बहराइच जनपद के नानपारा से श्रद्धालुओं को लेकर बाराबंकी के कोटवाधाम जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गुरुवार की रात करीब एक बजे मड़ना मोड़ के पास खंती में पलट गई। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चालक समेत सवार 21 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष 19 श्रद्धालुओं को मामूली चोट होने से वह उपचार करा कर घर को चले गए।

जनपद बहराइच के थाना नानपारा के अतुआ गांव के लोग बृहस्पतिवार की रात जनपद बाराबंकी स्थित कोटवाधाम दर्शन को जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकले थे। रात करीब एक बजे रामनगर थाना क्षेत्र के मड़ना मोड़ के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें चालक समेत 21 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने सबको सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। घायलों में शैलेंद्र, सर्वेश, रामसहाय, नान्हू, पेशपाल, कदायन, बलराम, मनीष, आलोक, भूरे, पुखराजा, प्रेमा, बासमती, सुशीला, मदन, श्यामादेवी और सीता आदि शामिल हैं। इनमें चालक सर्वेश और श्यामादेवी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें