फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत

Mon, 25 Jan 2016 11:39 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कस्बा बेलहरा के बखरिया निवासी शरीफ (35) सोमवार को ग्राम खालसापुर में स्थित ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट लाद कर लखनऊ के लिए निकला था। तभी कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर बुद्धियापुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे चालक शरीफ  व उनके साथ रहा मोनू दब गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला लेकिन गम्भीर रूप से घायल शरीफ की मौके पर ही मौत हो गई और मोनू को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मोहन वर्मा का कहना है कि ट्रैैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ है। कहा कि हादसे में घायल युवक का बेहतर इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें