फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार आबादी बिन पानी तरसी

Mon, 25 Jan 2016 11:35 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख कस्बे में पानी की पाइप लाइन फटने से करीब बीस हजार की आबादी के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। रविवार की रात फटी पानी की पाइप लाइन सोमवार को भी नहीं सही हो सकी है। नगर पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कस्बे के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसके चलते सड़कों पर भी जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

सतरिख नगर पंचायत में करीब बीस हजार से भी अधिक आबादी निवास करती है।

यहां पर कस्बे के मुख्य चौराहे पर रविवार की शाम किसी कारण से पानी की पाइप लाइन फट गई। पानी की लाइन फटने से आस पास सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की फटी पाइप लाइन को सही करने का काम सोमवार को भी नहीं शुरू हो सका है जिसके चलते कस्बे में रहने वाले करीब बीस हजार की आबादी के सामने पेयजल किल्लत हो गई है।

कस्बे के रहने वाले दिनेश, पवन, रमेश, शिवराज, समर सिंह आदि ने इस बारे में नगर पंचायत चेयरमैन मुमताज बेगम से शिकायत कर पेयजल व्यवस्था सही कराने की मांग की है। जहां पर पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है उसी के पास ही नगर पंचायत का कार्यालय है उसके बाद भी कोई भी अधिकारी व कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें