सिद्धौर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कोठी में रविवार देर शाम एक ट्रैक्टर मिक्सर मशीन लेकर जैदपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक असंतुलित हुआ ट्रैक्टर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। इस हादसे में देवा थाना क्षेत्र के खेवली गांव निवासी ट्रैक्टर चालक विनोद कुमार गौतम (35) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।