फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हादसों में ट्रैक्टर चालक व युवक की मौत, दो गंभीर

Sun, 09 Nov 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक ट्रैक्टर चालक और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक मृतक युवक अपनी छोटी बहन की शादी का न्योता बांटकर दोस्त के साथ घर लौट रहा था। बहन की शादी 19 नवंबर को तय है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जैदपुर कस्बा निवासी शोएब (24) और शाकिर (25) बाइक से कोठी से जैदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोठी क्षेत्र में शिवाला पुरवा के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी कोठी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शोएब को मृत घोषित कर दिया। शाकिर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शोएब की पत्नी मरजीना बानो सदमे में हैं।
वहीं, घुंघटेर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी किसान वसीम खां (55) शनिवार को ट्रैक्टर व रोटावेटर लेकर कुर्सी क्षेत्र के अगासंड स्थित अपने एक रिश्तेदार का खेत जोतने के लिए गए थे। शाम को खेत जोतने के बाद देर शाम कुर्सी के मातनपुरवा गांव के निकट अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे तालाब में चला गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक वाहन के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने वसीम को किसी तरह बाहर निकाला। उन्हें लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, नादरगंज, लखनऊ निवासी सूरज गिरि (24) बाइक से अयोध्या जा रहे थे। रामसनेहीघाट के धरौली गांव के निकट सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें