फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मजिस्ट्रेट ने किया बूथों का निरीक्षण

Sun, 09 Nov 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम मधुमिता सिंह ने मसौली क्षेत्र के कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से फॉर्म वितरण और संकलन की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने ग्राम नयागांव, करपिया, नेवला करसंडा, बड़ागांव और मसौली के बूथों पर सत्यापन की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि सभी प्रपत्र समय से भरवाकर जमा कराए जाएं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की, ताकि वोटर लिस्ट को सही ढंग से तैयार किया जा सके। उन्होंने प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता पर जोर दिया।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने कहा कि बीएलओ द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, निर्धन एवं अन्य असक्त समूहों के मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्राप्त करने एवं भरकर जमा करने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान सूची से वंचित न रहे। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने पंचायत भवन बड़ागांव की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें