फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई आज निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मंगलवार को समाजवादियों द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार ट्रैक्टर रैली निकालकर एक गांव से दूसरे गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे। लेकिन धरना-प्रदर्शन न करने की बात समाजवादी पार्टी की ओर कही गई है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर मंगलवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। यह रैली दिल्ली में कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में होगी। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता ट्रैक्टर से एक गांव से दूसरे गांव पहुंचकर किसानों को इस कानून के बारे में जागरूक करेंगे।
किसानों को नहीं दे रहे डीजल
भाकियू के मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ने बताया कि उनका कार्यक्रम राजभवन घेराव का था। इस दौरान पुलिस ने भाकियू नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। हम लोग घरों में ही कैद रहे। ट्रैक्टर रैली निकालने का हम लोगों का कोई इरादा नहीं है। इसके बाद भी पेट्रोल पंपों पर किसानों को डीजल नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ट्रैक्टर रैली जो निकाली जानी है उसके लिए किसान कब का यहां से जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें