फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डिवाइडर से टकराई टूरिस्ट कार, बहराइच के चार घायल

Fri, 13 Nov 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मसौली इलाके में हादसे के बाद अलग हुए कार के पहिए।
विज्ञापन
मसौली। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर सुल्तानपुर गांव के ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार टूरिस्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले दोनों पहिये निकलकर सड़क पर जा गिरे और कार घूमकर दूसरी तरफ पहुंच गई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार बहराइच के इंद्रा वर्मा (35), मुकेश (35) समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान एक घायल के बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद मिले। एंबुलेंस कर्मियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए रकम सुरक्षित रखी और जिला अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल स्टाफ व मरीज के परिजनों को सौंप दी।
विज्ञापन

सीओ गरिमा पंत ने बताया कि कार दिल्ली नंबर की थी और बहराइच की ओर जा रही थी। परिजन घायलों को लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें