फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कोटवाधाम तीर्थ का पर्यटन विकास निविदा प्रक्रिया में अटका

Wed, 10 Jun 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतनाम संप्रदाय के लाखों श्रद्धालुओं का प्रमुख गुरुद्वारा और जिले का तीर्थ स्थल कोटवाधाम अभी तक विकास से वंचित था। इसके विकास के लिए शासन से करीब छह करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसकी पहली किस्त तीन करोड़ रुपये की जारी भी हो चुकी है, पर निविदा प्रक्रिया में कार्य अटका है।
विज्ञापन

अभी तक धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। बारिश के दिन शुरू होने वाले हैं, जिससे इस सीजन भी सौंदर्यीकरण का कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। कोटवाधाम को हाल ही में एमएलसी अंगद सिंह की पहल पर पर्यटन स्थल का दर्जा मिला था। यहां सरोवर का सौंदर्यीकरण, सड़कों पर प्रकाश और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होनी थी।
इसे पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जाना है। पहली किस्त जारी हुए लगभग एक वर्ष हो गया है। कार्य शुरू न होने का मुख्य कारण निविदा प्रक्रिया का पूरा न होना है। जानकारी के अनुसार पहले जिस कार्यदायी संस्था को निविदा जारी की गई थी, वह हट गई है। दूसरे को कार्य करने के लिए कहा गया था, जिसने सर्वेक्षण भी किया।
विज्ञापन

अभी तक कार्य शुरू नहीं किया है। कोटवाधाम में सरोवर का कार्य बारिश से पहले किया जाना था। अब बारिश के दिन आ गए हैं, जिससे इस सीजन कार्य शुरू होना मुश्किल लग रहा है। स्थानीय लोगों को चिंता है कि कहीं जारी किया गया पैसा वापस न चला जाए। वहीं एमएलसी अंगद सिंह ने बताया कि विकास कार्य की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें