फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टप्पेबाजों ने उड़ाया दो लाख से भरा कैशबॉक्स

Mon, 27 Mar 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा कस्बे में रविवार को टप्पेबाज दिनदहाड़े एक गल्ला व्यवसायी के प्रतिष्ठान से दो लाख रुपये से भरा कैशबॉक्स लेकर फरार हो गए। पुलिस देर शाम तक छानबीन में जुटी रही। इस वारदात से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन



बेलहरा में सुशील कुमार जैन दो अन्य लोगों की साझेदारी में गल्ले का व्यवसाय करते हैं। इनके अनुसार, रविवार को वह प्रतिष्ठान पर ही थे। गेट के पास बने कार्यालय में ही लकड़ी का बॉक्स रखा था, जिसमें पैसे रखे जाते हैं। बॉक्स में दो लाख रुपये रखे थे। दिन में करीब दो से तीन बजे के बीच सुशील गोदाम के अंदर सरसों की तौल करवा रहे थे। कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान दो लोग बाइक से गोदाम के सामने आकर रुके और उनमें से एक ने सुशील के पास पहुंचकर सरसों का भाव पूछा और चला गया।


करीब 30 मिनट बाद सुशील कार्यालय के अंदर पहुंचे तो कैशबॉक्स गायब था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के मकानों व एक इंटर काॅलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, मगर कोई सुराग नहीं मिला। मोहम्मदपुर खाला के एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें