फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टॉपर बोले...नीट विवाद ने मानसिक दबाव भी बढ़ाया

Thu, 14 May 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परिणाम की घोषणा के बाद मेधावियों के घरों में मिठाइयां बंटने के साथ खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। मोबाइल पर बधाइयों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था। स्कूल पहुंचे मेधावियों के साथ सेल्फी लेने वालों की भी होड़ लगी रही। इस खुशी के बीच नीट परीक्षा का पेपर लीक होने और उसके बाद परीक्षा रद्द होने की टीस भी कई मेधावियों के चेहरों की चमक को फीका कर रही थी। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद भविष्य को व्याप्त असमंजस और तनाव उनके चेहरों पर साफ नजर आ रहा था।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल एकेडमी में इस बार 111 विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ पास की है। स्कूल में पहले पायदान पर रहने वाली छात्रा अनुष्का के चेहरे की मुस्कान नीट पेपर लीक होने के संबंध में चर्चा करते ही गंभीरता में बदल गई। उन्होंने कहा कि रिजल्ट अच्छा आया है, लेकिन नीट परीक्षा रद्द होने का दुख ज्यादा है। अब फिर से तैयारी करनी पड़ रही है।
छात्रा अंशिका ने कहा कि परिवार वाले खुशी मना रहे हैं, लेकिन उनका मन पूरी तरह खुश नहीं हो पा रहा। मेडिकल में जाने का सपना बचपन से देखा था और उसी उम्मीद में दिन-रात पढ़ाई भी की थी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के 88 विद्यार्थियों ने इंटर परीक्षा पास की। इनमें 13 छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी। छात्र विभोर ने कहा कि बोर्ड रिजल्ट ने आत्मविश्वास बढ़ाया, लेकिन नीट के विवाद ने मानसिक दबाव भी बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि मानो मंजिल सामने थी, लेकिन अचानक रास्ता ही बदल गया। स्कूलों के शिक्षकों का कहना है कि अगर नीट निरस्त न होती तो बोर्ड परीक्षा में सफलता की खुशी दो गुनी हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें