फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में टोलकर्मी और दो युवकों की मौत

Tue, 29 Sep 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। टिकैतनगर, जहांगीराबाद और शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में टोलकर्मी व दो युवकों की मौत हो गई। दो बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। एसपी ने तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


दरियाबाद के सराय सिंघई मजरे जटहा निवासी अरविंद लोधी (30) रविवार शाम बाइक से घरेलू सामान लेने टिकैतनगर बाजार गए थे। घर लौटते वक्त सिकलिक पुरवा गांव के पास करीब आठ बजे वह सड़क पर घूम रहे गोवंश से टकराकर घायल हो गए।

उनको सीएचसी टिकैतनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर अरविंद को ट्रॉमा सेंटर पीजीआई में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अरविंद ने हेलमेट नहीं पहना था। उनके परिवार में पत्नी संजू देवी और दो बच्चे अंश कुमार (10) व शेष कुमार (4) हैं।

उधर, देवा के शरीफाबाद गांव निवासी सुशील कुमार (30) रविवार रात घर लौटते समय जहांगीराबाद-सौमैयानगर मार्ग पर दुलहीपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें देवा सीएचसी पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। वह बाराबंकी-बहराइच हाईवे हाईवे टोल पर परची काटने का काम करते थे। पुलिस जांच में जुटी है कि सुशील हेलमेट लगाए थे या नहीं।

शहर से देवा जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज के ऊपर सोमवार शाम ट्रक की चपेट में आकर महर्षिनगर लखपेड़ाबाग निवासी शुभम सिंह वर्मा (32) की मौत हो गई। यातायात प्रभारी रामजतन यादव ने बताया कि शुभम बाइक से देवा की ओर जा रहे थे, जबकि ट्रक एफसीआई से गेंहू लादकर आ रहा था। हादसे के बाद ट्रक छोड़ चालक भाग गया। हेलमेट बाइक में पीछे बंधा था।

पुलिस ने आधार कार्ड से शुभम की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। इस दौरान करीब 20 मिनट तक जाम के हालात रहे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इन सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें