मसौली कस्बे के भूलीगंज में ढह गया प्राचीन राम-जानकी मंदिर। संवाद
मसौली। कस्बे के भूलीगंज स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर रविवार को लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच भरभराकर ढह गया। बारिश के दौरान मंदिर की हालत जर्जर देखकर पुजारी विजय कुमार वर्मा ने भगवान की मूर्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इससे जनहानि टल गई। मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 1982 में हुआ था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर के पुनर्निर्माण में सहयोग की मांग की है।