ध्यान साधना
सुबह 09:00 बजे। पल्हरी स्थित जेब्रा पार्क में गायत्री परिवार द्वारा ध्यान साधना व प्रज्ञायोग का आयोजन किया जाएगा।
समाधान दिवस
सुबह 10:00 बजे। जिले के सभी 22 थानों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। डीएम एसपी थाने पर पहुंच फरियादियों की समस्याओं को सुनेंगे।
किसान गोष्ठी
सुबह 10:00 बजे। कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ में किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
-
कलश यात्रा
सुबह 11:00 बजे। कोठी क्षेत्र के ढेढिया गांव में पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इससे पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी।
-
वेद अध्ययन
सुबह 11:00 बजे। सआदतगंज स्थित श्रीपंचमुखी हनुमतधाम दांडी आश्रम मलौली में रूद्राभिषेक के साथ ही वेदअध्ययन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
-
भजन कीर्तन
शाम 05:00 बजे। पायनियर चौराहा स्थित संकट मोचक बालाजी हनुमान मंदिर पर भक्तों की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
-