फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आज घर से लेकर पार्कों तक लाखों लोग करेंगे योग

Sat, 21 Jun 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर ​स्थित पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को कराया गया सूक्ष्म योग।   -स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बाराबंकी। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार सुबह ऑडिटोरियम से लेकर पार्क व जेल से लेकर खेल मैदान तक अधिकारी, कर्मचारी, आम व खास लोग योग करते नजर आएंगे। योग दिवस को लेकर शुक्रवार को दिनभर तैयारियां होती रहीं। शाम तक आमंत्रण पत्र बांटे जाते रहे। मुख्य आयोजन जीआईसी ऑडिटोरियम में होगा जहां प्रभारी मंत्री सुरेश राही कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, स्कूल, खेल मैदान, पार्क, कारागार व ग्राम पंचायतों समेत सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से योग किया जाएगा। इसके अलावा लोग घर की छत पर भी योग करेंगे।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्रा ने बताया कि शिविर में एमएलसी, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि को आमंत्रित किया गया है। यहां योगाचार्य डॉ. शशि कुमार अवस्थी अपने सहयोगी अमर सिंह व रश्मि जायसवाल के साथ योग कराएंगे।
विज्ञापन


सीडीओ अन्ना सुदन ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों, ब्लॉकों और नगरीय निकायों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं व स्वयंसेवी संस्थाएं भी शामिल होंगी।


डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
डीएम शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को ऑडिटोरियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच साज-सज्जा, प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सहायता, ट्रैफिक व पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को परखा। डीएम ने आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।


योगाभ्यास तो कहीं हुआ रिहर्सल
शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में शशि कुमार अवस्थी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। नाका चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। शनिवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर ऑडिटोरियम में रिहर्सल किया गया।


यहां-यहां किया जाएगा योग
शनिवार सुबह सात बजे गायत्री शक्ति पीठ, नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर, कमला नेहरू पार्क, कपिल मुनि ध्यान केंद्र, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, महावीर विद्या मंदिर, जिला कारागार व मातृ-पितृ सदन में लोग योग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें