बाराबंकी। पीएमएस के चुनाव के आठ पदों के लिए शनिवार को अंतिम दिन 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए थे। सोमवार को नाम वापसी होगी। इसके लिए दावेदारों को अंतिम मौका दिया गया है। चुनाव अधिकारी डॉ. नासिर कमाल ने बताया कि यदि कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेता है तो नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।