मार्ग चौड़ा करने के चलते बुधवार व गुरुवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। मौजूदा समय में लखनऊ-फैजाबाद रोड के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके तहत चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ काटे जाएंगे। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाले विद्युत तारों को उतारा जाएगा।
एसडीओ कप्तान सिंह ने बताया कि नागेश्वरनाथ, सट्टी बाजार व फैजाबाद रोड फीडर बंद रहेंगे। तीन व चार फरवरी को सुबह दस बजे से शाम बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।