फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फसल को बचाने के लिए करना पड़ रहा रतजगा

Tue, 26 Aug 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। दरियाबाद ब्लॉक में सड़कों से लेकर किसानों के खेतों तक छुट्टा पशु घूमते नजर आते हैं। इनसे फसलों को बचाने के लिए किसानों को खेत में रतजगा करना पड़ रहा है। झुंड में शामिल यह गोवंश खेतों में पहुंचकर फसल को बर्बाद कर देते हैं। इसके चलते फसल को नुकसान से बचाने के लिए किसानों को खेतों में मचान बनाकर उसकी रखवाली करने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिकायत के बावजूद गोवंश को पकड़ कर आश्रय केंद्रों में भेजने की मुहिम का संचालन भी बंद पड़ा है। सड़कों पर घूमते यह छुट्टा पशु सड़कों पर हादसों का सबब भी बन रहे हैं। खेतों में चरने के बाद यह पशु सूखी सड़कों पर झुंड बना कर बैठ जाते हैं। दरियाबाद से भिटरिया मार्ग, मथुरा नगर, जेठौती राजपुतान और गोकुला गांव के अलावा कोटवाधाम, खजुरी, रानीकटरा, अगानपुर, अकबरपुर, अमनियापुर, तासीपुर व अद्रा में छुट्टा पशुओं के आतंक से लोग काफी परेशान हैं।
दरियाबाद की खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक ने बताया की जल्द ही ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित कर बाहर छुट्ट पशुओं को पकड़कर गोआश्रय केंद्रों में भेजने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें