फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कोहरे में दिखे सुरक्षित वाहन, लगाए रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप

Sun, 18 Jan 2026 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
भारी वाहनों पर ​​रिफ्लेक्टर लगाते आरआई व टीएसआई।
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया। कोहरे और कम रोशनी की स्थिति में दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से बिना रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप वाले वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि बहराइच-गोंडा और बाराबंकी-अयोध्या मार्ग पर संभागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवंत सिंह यादव एवं यातायात प्रभारी रामयतन यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित दर्जनों व्यावसायिक वाहनों पर मौके पर ही रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप चस्पा किए गए। अभियान के दौरान संभागीय निरीक्षक ने चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नींद, अत्यधिक थकान या नशे की हालत में वाहन न चलाएं, मोबाइल फोन का उपयोग न करें, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन संचालन से बचें, तथा मानकों के अनुरूप वाहन चलाएं। उन्होंने सभी चालकों से अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें