फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रेम विवाह के बाद प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान

Fri, 10 Jan 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र बदोसराय में प्रेम विवाह के बाद भी युवती से न मिल पाने व कथित रूप से उसके परिजनों व रिश्तेदार की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने बृहस्पतिवार को फंदे से लटककर जान दे दी। इससे पहले युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शादी का प्रमाणपत्र और शादी की तस्वीरें पोस्ट करके लिखा- हमारी अधूरी कहानी। दो पेज के सुसाइड नोट में यह कहानी भी लिखी।
विज्ञापन


बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के खोर गांव निवासी सुधीर कुमार (25) का शव बृहस्पतिवार को घर से करीब 200 मीटर दूर गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला। नोट के अनुसार सुधीर व क्षेत्र के ही एक गांव की युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे।

सुधीर व युवती का भाई बाराबंकी शहर में एक ही कमरे में रहकर पढ़े थे। उस दौरान वहां 15 दिन के लिए युवती भी आई थी। तभी युवती के भाई ने सुधीर को आश्वासन दिया था कि माता-पिता से बात करके दोनों की शादी करा देंगे लेकिन युवती के बहनोई ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


इसके बावजूद छह महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। सुसाइड नोट में लिखा है कि प्रेम विवाह के बाद युवती के माता-पिता व बहनोई ने इतना परेशान किया कि आत्महत्या करनी पड़ रही है। सीओ रामनगर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें