त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मसौली के तिलपुरा गांव निवासी भागीरथ की पुत्री प्रीति (22) का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के अंदर संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला। उसके भाई बबलू ने बताया कि प्रीति गंगा डिग्री कॉलेज बाराबंकी में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह शहर में भाई के साथ ही रहती थी। मंगलवार को बबलू उसे गांव में छोड़ कर आया था। बुधवार देर रात उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। मसौली के एसएचओ यशकांत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।