बाराबंकी। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया और बाइक रैली में शामिल हुए।
सांसद ने संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए एकता की सराहना की। प्रदेश संगठन मंत्री नीरज वर्मा के नेतृत्व में फोटोग्राफर्स की तिरंगा यात्रा शहर के पटेल तिराहा, आवास विकास, लखपेड़ाबाग, बड़ेल, नाका सतरिख,पल्हरी चौराहा, सिटी कॉलेज, घंटाघर, धनोखर, निबलेट, छाया, पुलिस लाइन चौराहा, पटेल तिराहा होते हुए जीआईसी मैदान पर आकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, महामंत्री हेमंत जायसवाल, जिला प्रभारी इस्माइल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, जिला मंत्री संजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष इंद्राज सहित तमाम फोटोग्राफर मौजूद रहे।