फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले में आय दोगुनी करने के दिए गए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मिशन किसान कल्याण के तहत जिले में आयोजित मेलों में रविवार को किसानों की आय दोगुनी करने के टिप्स दिए गए। किसानों के हितों को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया। किसानों को गोरखपुर के कृषि महाविद्यालय चरगांवा का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन व संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। किसान मेलों की अध्यक्षता जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर आयोजित किसान कल्याण मेले में प्रदेश सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए फसल विविधीकरण अपनाने के साथ ही कृषि से जुड़े मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, दुग्ध उत्पादन, औद्यानिक खेती के बारे में अधिकारियों ने बताया।
वहीं कृषि विशेषज्ञों ने कृषि की नई तकनीक का उपयोग, कम लागत में उच्च गुणवत्ता के उत्पादन के बारे में जानकारी दी। किसान कल्याण मेले में विभिन्न विभागों तथा उर्वरक व कीटनाशी विक्रताओं ने स्टाल भी लगाए गए।
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज ब्लॉक में आयोजित किसान कल्याण मेले में सांसद उपेंद्र सिंह रावत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष, रामनगर ब्लॉक में विधायक शरद कुमार अवस्थी, हैदरगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र में विधायक बैजनाथ रावत, फतेहपुर में विधायक साकेन्द्र वर्मा, बनीकोडर में सतीश चन्द्र शर्मा, देवा में पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह तथा बंकी के किसान कल्याण केंद्र पर आयोजित मेले में अनुसूचित आयोग की उपाध्यक्ष पूर्णिमा वर्मा ने पहुंचकर किसानों को सरकार के कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें