फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आंधी से गिरा टिन शेड, दबकर महिला और मासूम भतीजे की मौत; बेटा गंभीर रूप से घायल

Thu, 17 Apr 2025 07:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी से एक स्कूल परिसर का टिन शेड गिर गया। इसके नीचे दबने से महिला और मासूम भतीजे की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Barabanki News: आंधी से गिरा टिन शेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में बृहस्पतिवार की शाम मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा के साथ एक स्कूल में टिन शेड का पिलर उखड़ गया। इससे पूरा टिन शेड गिर गया। इसके नीचे दबकर एक महिला और उसके मासूम भतीजे की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसा जैदपुर थाना क्षेत्र के नवाबपुर कोरड़ी गांव स्थित बाबा बिहारी दास स्मारक विद्यालय परिसर में हुआ। पुलिस ने बताया कि गांव निवासी विष्णुलाल की पत्नी फूलमती (40), उनका बेटा राहुल (22) और देवर वासुदेव का बेटा ध्रुव (6) खेत में सिंचाई करने गए थे। आंधी चलने पर तीनों लोग भागकर स्कूल परिसर में टिन शेड के नीचे खड़े हो गए।

यह भी पढ़ेंः- Yogi on Mafia: 'हर जिले में थी अलग सरकार': वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया पर क्या बोले योगी, किसकी छूटती थी कंपकंपी

घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इसी समय टिन शेड गिर गया। मौके पर चीख पुकार सुनकर गांव लोग घटनास्थल की तरफ भागे। जब तक ग्रामीण उन लोगों को निकाल पाते तब तक फूलमती और ध्रुव की मौत हो चुकी थी। घायल राहुल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन


एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टिन शेड का पिलर आंधी में उखड़ने से हादसा हुआ है। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दी जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें