देवा ब्लॉक के ग्राम मित्रई के जीजीआईसी स्कूल में आयोजित कॅरिअर मेले का उद्धान करते लेखाधिकारी
देवा। स्थानीय ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल मित्तई में शनिवार को कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। समय प्रबंधन को कॅरिअर संवारने में वक्ताओं ने सहायक बताया। छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर के विकल्पों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ लेखाधिकारी संतोष कुमार मौर्य ने फीता काटकर किया। स्तुति श्रीवास्तव ने जीवन कौशल, आईटीआई इंस्ट्रक्टर प्रवीण कुमार व जियाराम मौर्य ने आईटीआई में प्रवेश और योग्यता की जानकारी दी। डाॅ. राजकिशोर ने मेडिकल, थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने पुलिस, अमित कुमार ने पालीटेक्निक और डाॅ. हरिओम शुक्ला ने विधि क्षेत्र में कॅरिअर के विकल्पों के बारे में बताया। यूनिसेफ के सलाहकार राजेश कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।
लेखाधिकारी ने कहा कि करियर गाइडेंस कार्यक्रम में छात्रों को सूचनाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपमाला वर्मा, नोडल अनीता रावत, अखिलेन्द्र सिंह, अंजू शुक्ला, आरती चौधरी, आरती वर्मा, भावना व विपिन आदि मौजूद रहे।