फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टिकरा ने बरौली मलिक को 47 रनों से हराया

Mon, 23 Jun 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बरौली मलिक में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी टिकरा की टीम के ​खिलाड़ियों को ट्राफी देकर क
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के बरौली मलिक में दो दिवसीय बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को एमएससी टिकरा-उस्मा व सुल्तान टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टिकरा-उस्मा की एमएससी टीम ने मात्र छह ओवरों में 96 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मलिंगा ने सात छक्के लगाए। जवाब में बरौली मलिक की सुल्तान टीम छह ओवों में मात्र 48 रन ही बना पाई। एकतरफा मुकाबले में 47 रन के बड़े स्कोर से टिकरा-उस्मा की टीम ने फाइनल मैच जीत लिया। विजेता टीम को ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कमेंट्री मास्टर सलमान व संजय ने की। इस अवसर पर अनस, फैजान, रमाशंकर चौरसिया व अखिलेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें