फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शिकंजा कसा, फर्जी तरीके से जमानत लेने में एक गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फर्जी तरीके से जमानत लेने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहर कोतवाली पुलिस ने जहांगीराबाद क्षेत्र के मझपुरवा निवासी दिनेश चंद्र को पकड़कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

इस मामले में 26 अक्तूबर 2024 को शहर कोतवाली में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव की तहरीर पर दिनेश चंद्र समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि संगठित गिरोह फर्जी जमानत प्रपत्र तैयार कर विभिन्न मामलों में आरोपियों की जमानत कराने का काम कर रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस ने आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसे कई संदिग्धों की पहचान की, जिन्होंने अलग-अलग मामलों में बार-बार जमानतदार बनकर भूमिका निभाई।
इससे फर्जीवाड़े के एक बड़े नेटवर्क की आशंका और गहरी हो गई है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही और भी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें